Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में शुरू होगा बर्फबारी का दौर, गिरेगा देहरादून का तापमान, जानिए मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में अब सर्दी धीरे धीरे दस्तक दे रही है। राजधानी देहरादून के ऊपरी इलाकों में तो पंखे बंद हो चुके हैं। अन्य मैदानी इलाकों में भी कभी हल्की गर्मी और कहीं हल्की सर्दी का मौसम बना हुआ है। पर्वतीय जिलों में तो सर्दी ने अपना असल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। फिलहाल आज मंगलवार 13 अक्टूबर की सुबह से ही देहरादून सहित आसपास के क्षेत्र में कहीं धूप है और कहीं कहीं बादल भी हैं। अब मौसम विभाग का अनुमान है कि पर्वतीय जिलों में बर्फबारी का दौर शुरू होगा। इसके साथ ही राज्यभर में सर्दी बढ़ने लगेगी। देहरादून का न्यूनतम तापमान में भी गिरावट होगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, आज 13 अक्टूबर को देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश संभावित है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमक सकती है। 3800 मीटर या इससे अधिक की ऊंचाई पर बहुत हल्की से हल्की बर्फबारी भी हो सकती है। 14 अक्टूबर को उक्त जिलों के साथ ही हरिद्वार में भी 13 अक्टूबर की तरह की बारिश संभावित है। 15 अक्टूबर को सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 3500 मीटर की ऊंचाई से लेकर अधिक ऊंचाई तक बर्फबारी संभावित है। इसी तरह का मौसम 18 अक्टूबर तक रह सकता है। 19 अक्टूबर को मौसम शुष्क रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

15 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में अधिकतम तापमान सामान्य तक रहा। पर्वतीय क्षेत्र में सामान्य से कम भी रहा। 15 अक्टूबर के लिए मौसम विभाग ने देहरादून, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, अल्मोड़ा, हरिद्वार, चमोली, बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़ जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
आज मंगलवार 13 अक्टूबर की दोपहर करीब 12 बजे तक देहरादून का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 28 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहने की संभावना है। 14 से 20 अक्टूबर तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 27, 24, 27, 27, 27, 27, 27 डिग्री रह सकता है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 18, 16, 16, 15, 14, 14, 15 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। यानी आने वाले इन दिनों में रात को सर्दी बढ़ने वाली है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।