Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 17, 2026

हरिद्वार में महिला एएसआई को रिश्वत लेते विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

उत्तराखंड में विजलेंस की टीम समय समय पर कार्रवाई करते हुए विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और अधिकारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ रही है। इसके बावजूद रिश्वत मांगने की शिकायतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अबकी बार हरिद्वार एएसआई विजिलेंस के हत्थे चढ़ गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सतर्कता विभाग के टोल फ्री नंबर 1064 पर शिकायत प्राप्त हुई कि जनपद हरिद्वार के थाना रानीपुर मे नियुक्त एएसआई (ASI) सोनिया की ओर से शिकायतकर्ता के पक्ष में मामला निपटाने के एवज में 10000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। उक्त शिकायत जांच की गई तो आरोप सही पाए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ऐसे में सतर्कता सेक्टर देहरादून के पुलिस अधीक्षक ने ट्रैप टीम गठित करते हुए भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया। साथ ही शनिवार 10 अक्टूबर को थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार की उक्त ASI सोनिया को उस समय गिरफ्तार किया, जब वह शिकायतकर्ता से रिश्वत ले रही थी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।