विश्व दृष्टि दिवस पर हिम्स जौलीग्रांट में जागरूकता कार्यक्रम, मोबाइल की लत बच्चों की आंखों के लिए खतरनाक, देखभाल के लिए जानिए काम की बात
विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट के नेत्र रोग विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ओपीडी में आने वाले लोगों को आंखों की सुरक्षित देखभाल के विषय में जानकारी दी गयी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
गुरुवार को नेत्र रोग विभाग की ओपीडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान ऑप्टोमेट्री के छात्र-छात्राओं ने अपनी आंखों से प्यार करें थीम पर ओपीडी में आए मरीजों और उनके तीमारदारों को आंखों की देखभाल को लेकर हेल्थ टॉक दी। उन्होंने नियमित आंखों की जांच, संतुलित आहार और स्क्रीन टाइम कम करने के महत्व पर जानकारी दी। साथ ही पोस्टर के माध्यम से आंखों की सुरक्षित देखभाल को सरल तरीके से समझाया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर हिम्स की प्राचार्य डॉ. रेनू धस्माना ने ओपीडी में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आंखें हमारे शरीर का सबसे संवेदनशील अंग हैं और इनकी देखभाल बेहद जरूरी है। उन्होंने विशेष रूप से बच्चों पर मोबाइल के दुष्प्रभावों को लेकर चिंता जताई। डॉ. धस्माना ने कहा कि आजकल बच्चे घंटों मोबाइल और गैजेट्स पर समय बिता रहे हैं, जिससे कम उम्र में ही मायोपिया (निकट दृष्टि दोष), आंखों में सूखापन और थकान जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों का स्क्रीन टाइम सीमित करें और उन्हें आउटडोर गतिविधियों के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आंखों की देखभाल के लिए लगातार स्क्रीन देखने से बचें और स्क्रीन टाइम कम करें 20-20-20 रूल का पालन करें। हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें। ज्यादा से ज्यादा समय घर से बाहर बिताएं। नियमित रूप से आंखों की जांच कराएं। विटामिन-ए से भरपूर संतुलित आहार लें। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि आंखों में किसी प्रकार की समस्या होने पर कोई भी आई ड्राप न डाले बल्कि नेत्र रोग विशेषज्ञ से संपर्क करें। इस अवसर पर डॉ. हर्ष बहादुर, डॉ. सुकृति उपाध्याय, डॉ. उदित राज शर्मा, डॉ. ललित गुप्ता, डॉ. सिरोली, नीलम तिवारी, कविता, सुबोध गुप्ता, आशीष लोधी, दीपक शुक्ला आदि मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



