ग्राफिक एरा में अमेरिका के विशेषज्ञों ने समझाई स्मार्ट सिटी की बारीकियां
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज स्मार्ट शहर और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें अमेरिका की केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों ने ग्राफिक एरा के छात्रों को जीआईएस और रिमोट सेंसिंग के जरिये टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर और स्मार्ट शहरों के विकास की जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सत्र में केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज की डीन प्रो. मैंडी मुनरो-स्टासिक ने कहा कि जीआईएस, रिमोट सेंसिंग और जियोएआई जैसी तकनीकें पर्यावरणीय बदलावों को समझने और टिकाऊ इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। छात्रों को इन तकनीकों से जोड़कर उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए बेहतर तरीके से तैयार किया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
केंट स्टेट यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज में इंटरनेशनल प्रोग्राम्स के असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. एंड्रयू पेपर ने कहा कि जीआईएस और रिमोट सेंसिंग के जरिए छात्र सैटेलाइट डेटा की मदद से पर्यावरण और इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर ढंग से समझ सकते हैं। एआई के इस्तेमाल से इन आंकड़ों का विश्लेषण अधिक तेज और प्रभावी तरीके से किया जा रहा है। केंट स्टेट यूनिवर्सिटी लायजन ऑफिस की डायरेक्टर ज्योत्सना मिश्रा और यूनिवर्सिटी रिप्रेजेंटेटिव आस्था मेहेंदिरत्ता ने शैक्षणिक सहयोग और छात्रों के लिए उपलब्ध अंतरराष्ट्रीय अवसरों पर चर्चा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सम्मेलन का आयोजन यूनिवर्सिटी के ऑफिस ऑफ इंटरनेशनल अफेयर्स, सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट और केंट स्टेट यूनिवर्सिटी ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के हेड डॉ कीरत कुमार गुप्ता, डॉ दीपशिखा शुक्ला, सूचित अरोड़ा शिक्षक-शिक्षक एवं छात्र-छात्र शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



