Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 8, 2026

डीसीएस एवं फार्मर रजिस्ट्री की समस्याओं पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने मुख्य सचिव से मांगा हस्तक्षेप

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) एवं फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में आ रही व्यावहारिक एवं तकनीकी समस्याओं के संबंध में मुख्य सचिव से मुलाकात कर आवश्यक हस्तक्षेप की मांग की। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडेय के नेतृत्व में मुख्य सचिव के समक्ष अधीनस्थ कृषि सेवा संघ की ओर से उठाई गई समस्याओं को रखा गया। इस दौरान बताया गया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए पूर्व में भी पत्राचार एवं अधिकारियों के स्तर पर वार्ता की गई थी, लेकिन अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो सकी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

परिषद ने बताया कि डीसीएस एवं फार्मर रजिस्ट्री के दौरान मोबाइल नेटवर्क एवं लोकेशन की समस्या, राजस्व नक्शे एवं मौके की स्थिति में अंतर, पर्वतीय एवं दुर्गम क्षेत्रों में सर्वे की कठिनाई, वर्षाकाल में खेतों तक पहुंचने में परेशानी तथा पर्याप्त संसाधन एवं मैनपावर का अभाव जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। परिषद ने कहा कि पूर्व में समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया था। संगठन द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक एवं मध्यस्थता के प्रयास भी किए गए, लेकिन अभी तक समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो पाया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड के प्रदेश प्रवक्ता हर्ष जोशी ने बताया कि परिषद ने मुख्य सचिव से अनुरोध किया कि डीसीएस एवं फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए सक्षम स्तर पर बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं, ताकि कर्मचारियों पर अनावश्यक कार्यभार एवं दबाव न पड़े और कार्य सुचारू रूप से संपादित हो सके।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।