Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 8, 2026

अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन देहरादून का गठन, डॉ सुनील अग्रवाल संरक्षक निर्वाचित

देहरादून स्थित मंगला देवी इंटर कॉलेज में अशासकीय विद्यालयो के प्रबंधकों की विद्यालयों के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं पर एक बैठक संपन्न हुई। बैठक में विद्यालयों के समक्ष उपस्थित समस्याओं के समाधान के लिए अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन देहरादून का पुनर्गठन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निजी कॉलेज एसोसिएशन उत्तराखंड के अध्यक्ष डॉ सुनील अग्रवाल को एसोसिएशन का संरक्षक निर्वाचित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव विरमानी, उपाध्यक्ष राधे श्याम पैन्यूली, सचिव लोकेश बहुगुणा, सहसचिव नूर अहमद, कोषाध्यक्ष वी एस चौधरी एवं कार्यकारिणी सदस्य शिव सिंह सुरेश कुमार अरोड़ा बाबू सिंह चौहान दीपक सैनी दिगंबर प्रसाद जैन को चुना गया। चुनाव अधिकारी राजेश चंद्र शर्मा एवं महावीर सिंह मेहता ने संगठन के प्रांतीय संरक्षक चंद्र मोहन पयाल एवं चुनाव के पर्यवेक्षक प्रांतीय उपाध्यक्ष उत्तम सिंह नेगी की देख रेख में सभी पदों पर सर्वसम्मति से निर्वाचन की घोषणा की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रांतीय संरक्षक चंद्र मोहन पयाल ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए संगठन के निर्वाचित संरक्षक डॉ सुनील अग्रवाल से अपेक्षा रखी कि वह उच्च शिक्षा के अपने अनुभवों के अनुसार अशासकीय विद्यालय प्रबंधक एसोसिएशन देहरादून को दिशा निर्देश देते रहेंगे। साथ ही शासन प्रशासन से विद्यालयों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर सक्रिय भूमिका का निर्वाह करेंगे। डॉ सुनील अग्रवाल ने सदन को विश्वास दिलाया कि वह अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं के लिए शासन प्रशासन से वार्ता कर समस्याओं के हल हेतु प्रयास करेंगे। साथ ही अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधकों के आत्म सम्मान की गरिमा को पुनर्स्थापित करते हुए इन विद्यालयों के विकास के लिए अपना योगदान देते रहेंगे।

डॉ सुनील अग्रवाल ने कहा कि अशासकीय विद्यालय शिक्षा देने के सरकार के काम में अपने स्वयं के संसाधनों से अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं, लेकिन सरकार की ओर से इन्हें किसी प्रकार की कोई सहायता नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि अशासकीय विद्यालयों को छात्र संख्या बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर ही प्रयास करने होंगे, क्योंकि इस संबंध में सरकारी प्रयास नाकाम सिद्ध हो रहे हैं। बैठक में जनपद देहरादून के 45 अशासकीय विद्यालयों के प्रबंधक उपस्थित रहे। चुनाव प्रकिया में मंगला देवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र एवं उनके स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।