Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 28, 2026

वोट चोरी पकड़े जाने से बौखलाए भाजपाई अब कर रहे हैं अनर्गल प्रलाप: सूर्यकांत धस्माना

एक राष्ट्रीय स्तर के प्रमुख समाचार पत्र की रिपोर्ट से उजागर हुई वोट चोरी के घटनाक्रम और उसके खिलाफ पूरे देश से आई प्रतिक्रिया से भाजपाई बौखलाए हुए हैं। इसके चलते उत्तराखंड से लेकर देश भर में अब अनर्गल प्रलाप कर बीजेपी के लोग लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी व कांग्रेस को कोस रहे हैं, लेकिन अब देश की जनता चुनाव आयोग व भाजपा की मिलीभगत और वोट चोरी की सच्चाई को जान चुकी है। इसलिए भाजपाइयों के अनर्गल प्रलाप का कोई असर नहीं होने वाला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने देहरादून में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में एसआईआर पर मुख्यमंत्री के बयान की प्रतिक्रिया स्वरूप कही। धस्माना ने कहा कि शनिवार को चुनाव आयोग की बैठक में रितिका चोपड़ा द्वारा की गई रिपोर्टिंग के तथ्यों का कोई खंडन नहीं किया गया, बल्कि मुख्य चुनाव आयुक्त व अन्य दो चुनाव आयुक्तों की असहमति के बिंदुओं पर चुनाव आयोग की स्वीकारोक्ति है। इससे पूरी भाजपा बौखलाई हुई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि कांग्रेस व राहुल गांधी व अन्य नेताओं को भ्रम में बताने वाले भाजपाई स्वयं महाभ्रम में हैं। उन्होंने कहा कि वोट चोरी पर राहुल गांधी के आरोप उसी तरह सही साबित हुए, जिस प्रकार कोविड, नोटबंदी, जीएसटी व नीट पेपर लीक पर राहुल की सभी भविष्यवाणियां सही साबित हुई थीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में यह संकल्प लिया है कि प्रदेश में कांग्रेस हर एक जायज वोट के लिए लड़ाई लड़ेगी और किसी भी वैध मतदाता का वोट कटने नहीं देगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।