Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 28, 2026

युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत होना होगा: डॉ सुनील अग्रवाल

मातृभूमि परिवार की ओर से देहरादून स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर रंग दे बसंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में कारगिल शहीद की धर्मपत्नी सुलोचना देवी सुंदरियाल सहित अन्य अतिथियों ने अमर शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि अर्पीत कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर युवाओं और बच्चों ने देशभक्ति के गीतों को प्रस्तुत कर सभी को मंत्र मुक्त कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में मातृभूमि परिवार के संरक्षक डॉ सुनील अग्रवाल ने युवाओं को शिक्षा संस्कार और स्वास्थ्य से लैस होकर अमर शहीद भगत सिंह जैसे युवाओं की भांति मानसिक रूप से मजबूत होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पेरेंट्स बच्चों की जायज और नाजायज सभी ज़रूरतें पूरी करते हैं। इसके कारण कुछ युवा विपरीत परिस्थितियों से जूझने के लिए मानसिक रूप से मजबूत नहीं हो पाते। इसकी परिणीति में आईआईटी बॉम्बे के छात्र की आत्महत्या जैसी परिस्थितियों सामने आती हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि पहले बच्चों में विपरीत परिस्थितियों से जूझने की आदत ना डालना और उसके बाद उन बच्चों पर अपेक्षाओं का बोझ लादा जा रहा है। इसके कारण कुछ युवा असफल होने के मानसिक दबाव के कारण नशे और आत्महत्या जैसी प्रवृत्ति की ओर अग्रसर हुए हैं। इस संबंध में सभी को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए युवाओं को भगत सिंह जैसे मजबूत इरादों वाला बनाने की ओर प्रयास करना होगा। यह समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि अमर शहीद भगत सिंह जैसे शहीदों का जीवन हर तरह की परिस्थितियों से जूझने के लिए तैयार रहने की प्रेरणा देता है। अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन तभी सार्थक सिद्ध होगा, जब युवा अपने आप को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करने का प्राण लेंगे। उनके पैरेंट्स उसमें उनका सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि मातृभूमि परिवार द्वारा प्रत्येक वर्ष अमर शहीद भगत सिंह जी की जयंती और पुण्यतिथि पर कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को देशभक्ति का संदेश दिया जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

मातृभूमि परिवार की ओर से आयोजित कार्यक्रम के अतिथियों में कारगिल शहीद की पत्नी सुलोचना देवी सुंदरियाल, राघव दुआ, वर्षा माटा, डॉ शैलेंद्र कौशिक, संध्या जोशी ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए अमर शहीद भगत सिंह जी की जीवनी पर प्रकाश डाला। मातृभूमि परिवार के संयोजक हितेश कुमार ने मातृभूमि परिवार के द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मातृभूमि परिवार के राजा रस्तोगी, परमजीत सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, रचित कनौजिया, रामलाल गॉड, विशाल, उदित आदि मातृभूमि परिवार के सदस्य उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।