Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 17, 2026

महंगाई ने तोड़ी कमर, अब यूपीआई पर चार्ज की मार, जनता का खून चूस रही मोदी सरकार: सूर्यकांत धस्माना

उत्तराखंडं प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने यूपीआई चार्ज पर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में महंगाई ऐतिहासिक स्तर पर पहुँच गई है और अब UPI ट्रांसफर पर चार्ज लगाकर सरकार आम आदमी की जेब पर डाका डाल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का ये फैसला जनता का खून चूसने वाला है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुख्ता सरकारी आंकड़े खुद दे रहे हैं गवाही
1. थोक महंगाई (WPI) 10% के करीब
उन्होंने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार अगस्त 2026 में थोक महंगाई दर *9.92%* रही, जो इस नई सीरीज का दूसरा सबसे बड़ा आंकड़ा है। ईंधन और बिजली महंगाई 22.93%,
मिनरल ऑयल, पेट्रोलियम उत्पाद 38.48%, मैन्युफैक्चरिंग उत्पाद 8.37% , सीरीज का उच्चतम स्तर 3489 है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

2. खुदरा महंगाई (CPI) 8 महीने के उच्चतम पर
सांख्यिकी मंत्रालय के अनुसार अगस्त में खुदरा महंगाई 4.82%हो गई, जो जनवरी के 2.74% से लगभग दोगुनी है। खुदरा खाद्य महंगाई 5.95%, प्याज 48.27%, लहसुन 43.60%, अदरक 73.82% महंगा हो गया है। चीनी के थोक दाम एक महीने में 14% बढ़े।
3. हर जरूरी सामान आसमान पर
दूध, चीनी, रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल, दाल, तेल सहित आम उपभोग की हर वस्तु ने आम आदमी का बजट बिगाड़ दिया है। ग्रामीण महंगाई 5.23% तक पहुँच गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

अब UPI पर चार्ज का नया बोझ
कांग्रेस नेता सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जनता पहले से त्राहिमाम कर रही है, ऊपर से NPCI ने 15 अक्टूबर 2026 से 2000 रुपये से अधिक के व्यापारी भुगतान (P2M) पर 0.4% MDR लगाने का ऐलान कर दिया है, जो अधिकतम 300 रुपये तक होगा। सरकार कह रही है यह ग्राहक पर नहीं, व्यापारी पर लगेगा, लेकिन छोटा व्यापारी अंततः यह बोझ ग्राहक पर ही डालेगा। 95% लेन-देन फ्री का दावा झूठा दिलासा है। उन्होंने कहा की नोटबंदी, गलत GST और अब UPI पर चार्ज, ये सभी आम जनता की गाढ़ी कमाई लूटने की योजनाएं हैं। थोक महंगाई 10% के पास है तो खुदरा पर इसका असर आना तय है। भाजपा सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह फेल है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।