Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

October 9, 2026

37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का समापन, हरियाणा बना ओवरऑल चैंपियन

देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में 14 से 16 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष राजीव महर्षि ने हरियाणा को ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी प्रदान की और विजेता खिलाड़ियों को मेडल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक उमेश शर्मा काउ ने भी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के कैलेंडर की इस प्रतियोगिता का आयोजन उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में 8 राज्यों – हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड से अंडर-14, 16, 18 और 20 आयु वर्ग के 900 एथलीटों ने 128 इवेंट में प्रतिभाग किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

परिणाम
बालक वर्ग में हरियाणा की टीम 266 अंक के साथ ओवरऑल चैंपियन बनी, जबकि उत्तर प्रदेश 264 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहा। बालिका वर्ग में भी हरियाणा ने 223 अंक के साथ चैंपियनशिप जीती और उत्तर प्रदेश 191 अंक के साथ। इस अवसर पर संजय जोशी, ओलंपियन ओपी सिंह, सहायक खेल निदेशक राजेश ममगाईं, सचिवालय प्रशासन सचिव युगल किशोर पंत, उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव संदीप शर्मा, जितेन्द्र नेगी, सुबोध चौधरी, विजय चौधरी, विकास नेगी, के.जे.एस कलसी, एफएआई के डायरेक्टर रविंद्र चौधरी आदि उपस्थित थे। आयोजन सचिव और उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव के.जे.एस. कलसी ने बताया कि एएफआई के डायरेक्टर कॉम्पिटिशन रविंद्र चौधरी की देखरेख में एएफआई और उत्तराखंड के 60 तकनीकी अधिकारियों ने प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।