Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

September 7, 2026

ग्राफिक एरा में शिक्षक दिवस पर रोचक खेल, ग्रुप डिस्कशन में अरुणाक्ष दास प्रथम

शिक्षक दिवस पर देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षकों के बीच रोचक खेल मुकाबले हुए। इनमें रैपिड फायर, सिचुएशन एंड स्टोरी, डम्ब चराड्स जैसे बुद्धिमत्ता से जुड़े खेल शामिल हैं। शिक्षक दिवस पर ‘सिचुएशन एंड स्टोरी’, ‘डेयर बैलून’ और ‘रैपिड फायर’ जैसे रोचक खेलों ने समारोह में उत्साह भर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सिचुएशन एंड स्टोरी में छात्रों ने शिक्षकों के सामने कोई सिचुएशन रखी थी और शिक्षकों को उससे जुड़े अपने जीवन का कोई किस्सा बताना था। डॉ सुमन नैथानी, डॉ बी पी मिश्रा, जूहि देशमुख ने जिंदगी के रोचक किस्से सुनाये जो मनोरंजक होने के साथ शिक्षाप्रत भी थे। कार्यक्रम का आयोजन यूनिवर्सिटी के स्वरागिनी क्लब ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दूसरी तरफ ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में भी छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के साथ डम्ब चराड्स और रैपिड फायर जैसे रोचक खेल खेले। शिक्षकों ने भी बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में भाग लिया और गिटार, कोंगो और ड्रम की धुनों के साथ गीत गाकर समारोह में संगीत और उत्साह का रंग भर दिया। छात्र-छात्राओं ने नृत्य और गीतों की प्रस्तुतियां देकर समारोह को और खास बनाया। इस दौरान शिक्षकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी कुलपति डॉ तबस्सुम नकवी, कुलसचिव डॉ ज्योति छाबड़ा समेत शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

ग्रुप डिस्कशन का आयोजन, अरुणाक्ष दास प्रथम
ग्राफिक एरा में आयोजित ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में बीए ऑनर्स के अरुणाक्ष दास ने प्रथम स्थान हासिल किया। ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की द डिबेटिंग सोसाइटी ने इंट्रा यूनिवर्सिटी ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता का आयोजन वितर्क 4.0 नाम से किया गया। प्रतियोगिता में 104 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता में बीबीए के येमुला विग्नेश द्वितीय और भाव्या सिंह तृतीय स्थान पर रहीं।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।