Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 23, 2026

ग्राफिक एरा में छात्रों ने सीखे एआई आर्किटेक्चर के गुण

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आज टेक्निकल वर्कशॉप सीरीज के तहत तकनीकी अवधारणाओं को व्यावहारिक कौशल में बदलने के लिए वर्कशॉप आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वर्कशॉप में छात्रों को एथिकल हैकिंग की विधियां, साइबर सुरक्षा, हैंड्स-ऑन तकनीक, एडल्यूएस आधारित समाधान, डेवऑप्स, इंफ्रास्ट्रक्चर, एआई की सहायता से आर्किटेक्चर तैयार करना और क्लाउड डिजाइन की जानकारी दी गई। कार्यशाला में ईसी-काउंसिल के सीनियर मैनेजर विक्रम कुमार झा, ईसी-काउंसिल सर्टिफाइड इंस्ट्रक्टर फैबी मैथ्यू, एक्सकेन एलएलपी के फाउंडर आशीष मिश्रा और ए-डब्ल्यू-एस ट्रेनर बिधान आचार्य ने छात्रों को प्रशिक्षण दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।