कुलदीप जखमोला चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के संगठन सचिव नियुक्त
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री और चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक धीरेंद्र प्रताप ने राज्य आंदोलनकारी कुलदीप जखमोला को चिह्नित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति का केंद्रीय संगठन सचिव नियुक्त किया है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कुलदीप जखमोला राज्य आंदोलन में अग्रणीय युवा नेताओं में से एक रहे। उन्होंने कई बार सत्याग्रह किया। कई आंदोलन में धरने पर बैठे और कई बार गिरफ्तार हुए। धीरेंद्र प्रताप ने उम्मीद व्यक्त की है कि कुलदीप को नए दायित्व मिलने से संगठन को नई गति मिलेगी। यह नियुक्ति तत्काल प्रभावी हो गई है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



