Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर विभिन्न संगठनों ने उठाई आवाज, मुख्यमंत्री को ज्ञापन

छात्रों के भविष्य की सुरक्षा को लेकर देहरादून में विभिन्न संगठनों ने एकसाथ आवाज उठाई। इसके तहत उत्तराखंड महिला मंच, उत्तराखंड इंसानियत मंच एवं छात्र हित समर्थक जनसंगठनों ने सूरजमल विश्वविद्यालय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, किच्छा में अध्ययनरत छात्रों के भविष्य की सुरक्षा, 17 फरवरी को हुए समझौते के अनुपालन तथा वैकल्पिक शैक्षणिक व्यवस्था की मांग को लेकर जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन प्रेषित किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संगठनों ने कहा कि कॉलेज में बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम पाठ्यक्रमों की मान्यता एवं संबद्धता की स्थिति को लेकर छात्रों को समुचित जानकारी नहीं दी गई, जिसके कारण अब उनका शैक्षणिक एवं व्यावसायिक भविष्य अनिश्चितता में है। छात्रों द्वारा जनवरी से कॉलेज प्रबंधन के साथ लगातार समाधान के लिए वार्ता की जा रही है तथा 17 फरवरी को समझौता होने के बावजूद उसके अनुपालन को लेकर छात्रों ने गंभीर आपत्ति जताई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि समाधान न मिलने के कारण छात्रों ने 29 जुलाई से शांतिपूर्ण एवं अहिंसक आंदोलन शुरू किया है। संगठनों ने छात्रों की मांगों का समर्थन करते हुए शासन-प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से 17 फरवरी के समझौते का पूर्ण अनुपालन, छात्रों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय, संस्थान में समायोजित कर उनकी पढ़ाई जारी रखने की व्यवस्था, उनके शैक्षणिक रिकॉर्ड एवं क्रेडिट का सुरक्षित हस्तांतरण, आर्थिक एवं शैक्षणिक नुकसान की उचित क्षतिपूर्ति तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

संगठनों ने यह भी मांग की कि यदि प्रवेश के समय छात्रों को पाठ्यक्रम की मान्यता अथवा संबद्धता के संबंध में गुमराह किया गया है तो जिम्मेदार व्यक्तियों एवं संस्थान के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ किसी भी प्रकार का दमनात्मक व्यवहार न करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई। संगठनों ने कहा कि विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है और शासन-प्रशासन को इस मामले में तत्काल ठोस समाधान निकालते हुए छात्रों की शैक्षणिक निरंतरता एवं भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देनी चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ज्ञापन देने वालों में महिला मंच से कमला पंत, निर्मला बिष्ट, चन्द्रकला, राघवेंद्र, ईश्वर पाल शर्मा, अधिवक्ता अशोक कटारिया, पदमा गुप्ता, मंजू बलोदी, विजय नैथानी, हेमलता नेगी, किरण पुरोहित, वरिष्ठ पत्रकार त्रिलोचन भट्ट आदि शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।