Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 18, 2026

ब्लॉक स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड मानक ओरिएंटेशन वर्कशॉप, शिक्षकों को दी गई विस्तृत जानकारी

उत्तरकाशी के ब्लॉक संसाधन केन्द्र डुंडा में ब्लॉक स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड मानक ओरिएंटेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन इंस्पायर अवार्ड के जिला समन्वयक डॉ राजेश जोशी जी की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक समन्वयक डॉ अनिल नौटियाल ने INSPIRE Award MANAK के संबंध में शिक्षकों को विस्तृत जानकारी दी एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस ओरिएंटेशन कार्यक्रम में ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से 42 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें राजकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों के शिक्षक और शिक्षिकाएं सम्मिलित रहे। कार्यशाला के दौरान INSPIRE Award MANAK से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा एवं विचार-विमर्श किया गया। विशेष रूप से विगत तीन वर्षों में ब्लॉक की INSPIRE Award MANAK संबंधी प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही आगामी सत्र में अधिक से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने, गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचारी Ideas, Project Models विकसित करने तथा ब्लॉक की उपलब्धियों को और बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

रिसोर्स पर्सन द्वारा शिक्षकों को विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या समाधान की क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही यह भी चर्चा की गई कि स्थानीय स्तर की समस्याओं को पहचानकर उनके सरल, उपयोगी एवं नवाचारी समाधान के रूप में विद्यार्थियों के INSPIRE Ideas को विकसित किया जाए। कार्यशाला में उपस्थित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सक्रिय रूप से अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

इस पर उपस्थित सभी शिक्षकों ने एकमत होकर सुझाव दिया कि विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों को भी उचित मान्यता, सम्मान एवं प्रोत्साहन दिया जाना चाहिए। इससे शिक्षक-शिक्षिकाएं विद्यार्थियों के साथ और अधिक उत्साह एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे तथा विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी मॉडल, प्रोजेक्ट तैयार करने की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यशाला के दौरान आगामी सत्र के लिए INSPIRE Award MANAK में शत प्रतिशत गुणवत्तापूर्ण नामांकन, विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों को प्रोत्साहित करने तथा विद्यालय स्तर पर नियमित रूप से Idea Generation Activities आयोजित करने पर विशेष बल दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक समन्वयक डॉ. अनिल नौटियाल ने किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जिला समन्वयक इंस्पायर अवार्ड डॉ राजेश जोशी ने नामांकन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर समस्या समाधान उपलब्ध कराए तथा विभिन्न रचनात्मक पहलुओं पर अभिमुखीकरण प्रदान किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सक्रिय सहभाग एवं बहुमूल्य सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया गया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।