Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

सड़क दुर्घटना में बीटेक की छात्रा की मौत, शोक में बंद रहा ग्राफिक एरा

देहरादून में क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र के चार खंभा चौक के पास रविवार रात सड़क हादसे में 18 वर्षीय बीटेक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा अपनी बड़ी बहन के साथ पैदल कमरे की ओर जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा ट्रैक्टर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वैष्णवी देहरादून स्थित ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी से B.Tech प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। शोक स्वरूप आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कक्षाएं नहीं हुईं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

घटना के समय वैष्णवी की बड़ी बहन कृतिका रावत भी उसके साथ थीं। कृतिका ने पुलिस को बताया कि दोनों बहनें चार खंबा चौक से पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से आए मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी, जिसके बाद वो ट्रैक्टर के नीचे आ गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि मृतका वैष्णवी रावत (18) पुत्री प्रदीप सिंह रावत, पटेल नगर, शादीपुर मेट्रो स्टेशन के पास दिल्ली की रहने वाली थी। वैष्णवी ग्राफिक एरा में बीटेक प्रथम वर्ष की छात्रा थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पुलिस के अनुसार, रविवार रात करीब 8:45 बजे थाना क्लेमेनटाउन को चार खंभा चौक के पास सड़क हादसे की सूचना मिली थी। घायल युवती को एंबुलेंस से वेलमेड अस्पताल भेजा गया। हालांकि, उपचार शुरू होने से पहले ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कृतिका के अनुसार, दोनों बहनें चार खंभा चौक से पैदल अपने कमरे की ओर जा रही थीं। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे मिक्सर ट्रैक्टर ने वैष्णवी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह ट्रैक्टर के नीचे आ गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने मिक्सर ट्रैक्टर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि स्वजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दिवंगत आत्माओं को दी श्रद्धांजलि
स्टाफ व एक छात्रा के शोक में आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में कक्षाएं नहीं हुईं। साथ ही यूनिवर्सिटी में शोक सभा करके दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी गई। बीटेक बायोटेक्नोलॉजी की छात्रा वैष्णवी रावत का यूनिवर्सिटी के पास ही सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। वहीं असिस्टेंट लाइब्रेरियन ध्यान पाल सिंह रावत का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

शोक में आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की सभी कक्षाएं और प्रयोगशालाएं बंद रही। शोक सभा में यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. नरपिंदर सिंह, प्रो वीसी डॉ. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डॉ. राकेश कुमार शर्मा और शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।