Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 6, 2026

एसआईआर: पूर्व विधायक राजकुमार ने जिला निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात, मलिन बस्तियों के मतदाताओं को राहत देने की मांग

देहरादून में पूर्व विधायक राजकुमार के नेतृत्व में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला निर्वाचन अधिकारी से मुलाकात कर विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दौरान सामने आ रही समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बीएलओ की ओर से वितरित नोटिसों में त्रुटियों से अवगत कराते हुए दस्तावेज सत्यापन में आ रही कठिनाइयों को सरल बनाने की मांग की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस मौके पर राजकुमार ने कहा कि विशेष रूप से मलिन बस्तियों में रहने वाले हजारों मतदाताओं को इस प्रक्रिया में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिकांश लोगों के पास निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित 11 प्रकार के दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं। कई बस्तियों में मकानों का भूमि कर (टैक्स) पंजीकरण भी नहीं है। इससे लोग अपने निवास संबंधी रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं कर पा रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने मांग की कि आयुष्मान कार्ड, पुराने बिजली व पानी के बिल, राशन कार्ड, कक्षा 5 व 8 की अंकतालिकाओं सहित अन्य सामान्य पहचान एवं निवास संबंधी दस्तावेजों को भी सत्यापन के लिए मान्य किया जाए, ताकि कोई भी पात्र मतदाता केवल दस्तावेजों के अभाव में अपने मताधिकार से वंचित न हो। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में देहरादून महानगर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, पार्षद प्रमोद कुमार गुप्ता, पार्षद वीरेंद्र बिष्ट, दानिश कुरैशी, नमन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।