Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 24, 2026

वीएमएसबी यूटीयू पेपर लीक: सरकार के दावे फेल, मंदिरों का चढ़ावा गायब, यही होगा चुनाव का मुद्दा: सूर्यकांत धस्माना

वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में हुए एक और पेपर लीक ने भाजपा सरकार की नाकामी की पोल खोल दी है। नकल और पेपर लीक रोकने के तमाम दावे खोखले साबित हुए हैं। अब तो आने वाले चुनावों का मुद्दा पेपर लीक, मंदिरों का चढ़ावा चोरी का होगा। ये बात उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं एआईसीसी सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने कहा कि कहा कि उत्तराखंड में पिछले कुछ सालों में लगभग एक दर्जन पेपर लीक हुए हैं। लाखों युवाओं का भविष्य अंधकार में धकेल दिया गया। बेरोजगारी चरम पर है, सत्ता दल से जुड़े हाकम सिंह व संजय धारीवाल जैसे नकल माफिया सरकारी संरक्षण में नौकरियों की नीलामी कर रहे हैं। उन्होंने भाजपा पर सबसे गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जो दल खुद को सनातन और हिंदुत्व का ठेकेदार कहता है, वही अब आस्था पर हमला कर रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

भाजपा के राज में भगवान भी सुरक्षित नहीं
1. श्री केदारनाथ धाम मंदिर से 223 किलो सोना गायब
2. श्री बद्रीनाथ धाम से करोड़ों रुपए का चढ़ावा चोरी
3. अयोध्या श्री राम मंदिर से अरबों रुपए नकद, सोना, चांदी, हीरे-जवाहरात की चोरी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बीजेपी और आरएसएस मौन
उन्होंने कहा कि इन सब पर भाजपा और RSS पूरी तरह मौन हैं। धस्माना ने ऐलान किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पेपर लीक, नकल माफिया और मंदिरों के चढ़ावे की चोरी के प्रकरण को जन-जन तक ले जाएगी। यही तीन मुद्दे भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।