युवाओं पर लाठीचार्ज के विरोध और नर्सिंग अभ्यर्थियों के समर्थन में यूकेडी ने किया प्रदर्शन, बीजेपी सरकार का पुतला फूंका
दिल्ली के जंतर मंतर में लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठीचार्ज का विरोध, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर देहरादून में यूकेडी ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने देहरादून में नर्सिंग अभ्यर्थियों के आंदोलन को समर्थन दिया। साथ ही केंद्र और राज्य की बीजेपी सरकार का पुतला दहन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड क्रान्ति दल महानगर देहरादून के अध्यक्ष प्रबीन रमोला के नेतृत्व में दोपहर 12:30 बजे द्रोण चौक देहरादून में उक्रांद ने सांकेतिक धरना-प्रदर्शन आयोजित किया। यह प्रदर्शन दिल्ली के जंतर-मंतर में नीट पेपर लीक के विरोध में अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं एवं छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में किया गया। साथ ही देहरादून में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुबोध उनियाल के आवास के बाहर नर्सिंग अभ्यर्थियों की ओर से कथित रूप से जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास करने की घटना के विरोध में आयोजित किया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस अवसर पर यूकेडी के महानगर अध्यक्ष प्रबीन रमोला ने कहा कि आज देश और प्रदेश का युवा अपने भविष्य को लेकर सड़कों पर संघर्ष करने को मजबूर है। युवाओं की आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जा रहा है और उनकी जायज़ मांगों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते युवाओं की समस्याओं का समाधान करती तो ऐसी दुखद परिस्थितियाँ उत्पन्न नहीं होतीं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
केन्द्रीय महामंत्री राजेन्द्र बिष्ट ने कहा कि नर्सिंग अभ्यर्थियों द्वारा आत्महत्या का प्रयास प्रदेश की भर्ती व्यवस्था और सरकार की संवेदनहीनता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। युवाओं को न्याय दिलाने के बजाय उन्हें निराशा और हताशा की ओर धकेला जा रहा है, जो किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए अत्यंत चिंताजनक है। इस अवसर पर महानगर महामंत्री निशिथ मनराल ने मांग की कि दिल्ली में युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए तथा नर्सिंग अभ्यर्थियों की सभी लंबित मांगों का शीघ्र समाधान करते हुए प्रदेश में भर्ती प्रक्रियाओं को पूर्णतः पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाया जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
प्रदर्शन में दल के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय, केन्द्रीय उपाध्यक्ष केंद्रपाल तोपवाल, केन्द्रीय महामंत्री मोहन असवाल, रघुवीर राणा, राजेश्वरी रावत, रमा चौहान, सौम्या चौधरी, अनूप बिष्ट, अनिल भंडारी, कपिल कुमार, गजेन्द्र नेगी,अंकेश भण्डारी,आशीष, मनोज भट्ट, जितेन्द्र सिंह, रमन धनाई, प्रेम पढ़ियार,संदीप असवाल, संगीता, गिरीश कोठारी, आनंद कोठारी, रीता देवी, संगीता बहुगुणा, सुचिता उनियाल, अनीता चन्द, हिमांश पंवार, जतिन चौहान आदि कार्यकर्ता शामिल हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



