ग्राफिक एरा में आम के व्यंजनों पर कार्यशाला, छात्रों ने सीखी पाक कला
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आम के पौष्टिक सांस्कृतिक एवं पाक महत्व पर प्रकाश डालने के लिए मैंगो मेनिफेस्टो नाम से एक विशेष वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को मौसमी फलों से तैयार व्यंजनों, मेन्यू इंजीनियरिंग और आकर्षक प्रस्तुति की कला की गुर सिखाए गए। वर्कशॉप में शेफ सोहन पंवार ने छात्रों को मैंगो कोकोनट चिया पुडिंग और स्पेनिश डेजर्ट क्रेम कतलाना बनाना तथा प्रस्तुति और फ्लेवर संतुलन की बारीकियां समझाई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस मौके पर कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कहा कि आम विटामिन ए, सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। भारतीय खानपान में यह केवल एक मौसमी फल नहीं, बल्कि हमारी पाक विरासत का अभिन्न हिस्सा है। द वेस्टिन रिसॉर्ट के एक्जीक्यूटिव पेस्ट्री शेफ सोहम पंवार ने कहा कि बेहतरीन आम आधारित डेजर्ट के लिए सही सामग्री और फ्लेवर का संतुलित मेल आवश्यक है। आम के छिलकों से चिप्स, अधिक पके आम से जैम और गुठलियों से उपयोगी पाउडर तैयार किया जा सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कार्यक्रम का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के डिपार्मेंट ऑफ होटल मैनेजमेंट, डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी और एएफएसटीआई देहरादून चैप्टर ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में प्राइवेसी डॉ संतोष एस सर्राफ, डिपार्मेंट ऑफ होटल मैनेजमेंट के हेड डॉ अमर डबराल, डिपार्टमेंट ऑफ़ फ़ूड साइंस एंड टेक्नोलॉजी के हेड डॉ विनोद कुमार शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्र शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



