Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 7, 2026

सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु है सेवा पखवाड़ा: सतपाल महाराज

सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक आयोजन नहीं, सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु है। इसके माध्यम से सरकार अपने कार्यों को जनता के सामने रखती है और जनता अपनी समस्याओं को सीधे सरकार के सामने रखती है। उक्त बात उत्तराखंड के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान कही। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

सोमवार को सतपाल महाराज पौड़ी जिले के विकासखंड बीरोंखाल के भरपूर बड़ा, नेग्याणा, कसाणी, हलाड़, सैंधार, भरोलीखाल, कमलिया वल्ला आदि स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन, सशक्त मंडल, सशक्त संगठन के अंतर्गत कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने दो करोड़ 71 लाख की धनराशि से बनने वाले भगवती तलिया-कमलिया 5 किमी मोटर मार्ग में आरसीसी सेतु, 39.18 लाख की लागत से सैंधार-नेग्याणा-चोरखिण्डा मोटर मार्ग के सुधारीकरण, डामरीकरण कार्य और ग्राम पंचायत कैलाड़ में 10 लाख धनराशि से निर्मित होने वाले पंचायत भवन का भी शिलान्यास किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक और जनसंपर्क कर जनता की समस्याओं को सुनने के अलावा उनका मौके पर समाधान करने का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा चौबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र में भूमियाखांडा-किंगोड़ीधार पंपिंग पेयजल योजना, डांडा नागराजा ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना, वेदीखाल पंपिंग पेयजल योजना, बरसुण्डा देवता पंपिंग योजना, भैरोंगढ़ी पम्पिंग पेयजल योजना, जूनीसेरा चौबट्टाखाल पंपिंग पेयजल योजना और हलूणी पेयजल योजनाओं सहित करोड़ों रुपए की कई प्रमुख पेयजल और सिंचाई पंपिंग योजनाएं संचालित की जा रही हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर भाजपा युवा नेता सुयश रावत, जिलाध्यक्ष कमल किशोर, मंडल अध्यक्ष ओमपाल, जिला मंत्री बृजमोहन, जिला उपाध्यक्ष मैत्री प्रकाश, दलीप सिंह, शक्ति केन्द्र संयोजक स्वराज बौखण्डी, प्रधान विनोद जोशी, बचन सिंह, निर्मला देवी, एसडीएम कृष्ण कुमार त्रिपाठी, सहित अनेक विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।