Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 6, 2026

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल नौ जुलाई को आएंगे उत्तराखंड, पार्टी की विभिन्न समितियों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ करेंगे बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) सांसद केसी वेणुगोपाल नौ जुलाई 2026 को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे। वह प्रदेश मुख्यालय देहरादून में प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न समितियों एवं सभी संगठनों के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। इसकी जानकारी उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि ने दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राजीव महर्षि ने बताया कि वेणुगोपाल दिनांक नौ जुलाई 2026 को अपराह्न 12 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष, केन्द्रीय इलेक्शन कमेटी (सीईसी) सदस्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सीडब्लूसी सदस्यों के साथ बैठक करेंगे। इसके उपरान्त अपराह्न दो बजे बजे प्रदेश कांग्रेस राजनीतिक मामले समिति के सदस्यों की बैठक लेंगे। सायं चार बजे जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं छह बजे पार्टी के अनुषांगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उन्होंने बताया कि 10 जुलाई 2026 की सुबह 10 बजे केसी वेणुगोपाल पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों से मुलाकात करेंगे। अपराह्न तीन बजे पत्रकार वार्ता को संबोधित करने के उपरान्त नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। उन्होंने कहा कि केसी वेणुगोपाल के उत्तराखंड दौरे से पार्टी के हर कार्यकर्ता में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही वरिष्ठ नेता से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।