ग्राफिक एरा में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम, विशेषज्ञ बोले- बेहतर समाज की नींव है मानवीय मूल्य
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में शिक्षा को मानवीय मूल्यों से जोड़ने के लिए तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का आयोजन किया गया। इसमें विशेषज्ञ ने कहा कि मानवीय मूल्य व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ समाज के प्रति संवेदनशील, उत्तरदायी और मानवीय दृष्टिकोण विकसित करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एफडीपी के समापन समारोह में मुख्य अतिथि ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो चांसलर डा. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि मानवीय मूल्य वह मजबूत सूत्र हैं, जो पूरे समाज और विश्व को एकता के धागे में पिरोकर रखते हैं। उन्होंने कहा कि मानवीय मूल्य केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि उन्हें हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनना चाहिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एआईसीटीई के रिसोर्स पर्सन डा. हिमांशु कुमार राय ने कहा कि आत्म जागरूकता, आत्म-अन्वेषण और आत्म-मूल्यांकन ही व्यक्ति के वास्तविक विकास की पहली सीढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति स्वयं को सही ढंग से समझना सीखता है, तभी वह अपने विचारों, भावनाओं और व्यवहार में संतुलन स्थापित कर पाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस एफडीपी का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने यूनिवर्सल ह्यूमन वैल्यूज़ (यूएचवी) सेल और एआईसीटीई के संयुक्त रूप से किया। इस एफडीपी में यूनिवर्सिटी के प्रो वीसी डा. संतोष एस. सर्राफ, कुलसचिव डा. नरेश कुमार शर्मा, यूएचवी सेल की यूनिवर्सिटी कोऑर्डिनेटर डा. रिचा थपलियाल के साथ एआईसीटीई से डा. प्रियंका राय और कुंवर दीप नारायण, डा. ए एस शुक्ला, डा. दिव्या वेणुगोपाल, डा. डी.पी. सिंह, डा. चंद्र किशोर, डा. अनुराग विद्यार्थी और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



