देहरादून में बढ़ती यातायात अव्यवस्था एवं सड़क जाम की समस्या को लेकर तय हो जवाबदेहीः जगमोहन मेंदिरत्ता
देहरादून में बढ़ती यातायात अव्यवस्था एवं सड़क जाम की समस्या के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय करने एवं उनके इस्तीफे की मांग की मांग की गई है। ये मांग समाजसेवी एवं वरिष्ठ नागरिक जगमोहन मेंदिरत्ता ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गए पत्र के माध्यम से की है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
इस पत्र में उन्होंने लिखा कि मैं एक चिंतित नागरिक एवं समाजसेवी के रूप में आपका ध्यान देहरादून में दिनोंदिन विकराल होती जा रही यातायात जाम की समस्या की ओर आकर्षित करना चाहता हूँ। सड़क पर लगने वाले जाम के चलते गत दिनों देहरादून से दिल्ली जाने वाले अनेक यात्रियों की उड़ानें छूट गईं। दिल्ली पहुँचकर आगे अन्य शहरों के लिए जाने वाले लोगों की फ्लाइटें और रेलगाड़ियाँ भी छूट गईं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए आए लगभग 50 लोगों की दिल्ली से जबलपुर जाने वाली ट्रेन तक छूट गई। ऐसे सैकड़ों उदाहरण प्रतिदिन देखने को मिल रहे हैं। कल घंटाघर से आशारोड़ी पहुँचने में लोगों को दो घंटे से अधिक समय लगा, जो सामान्य परिस्थितियों में कुछ ही मिनटों का सफर है। आज भी देहरादून आने-जाने वाले हजारों लोग भीषण जाम से जूझ रहे हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि यह समस्या अब केवल असुविधा का विषय नहीं रह गई है, बल्कि आर्थिक नुकसान, मानसिक तनाव, पर्यटन पर प्रतिकूल प्रभाव तथा राज्य की छवि को नुकसान पहुँचाने का कारण बन चुकी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि वर्षों से समस्या बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके समाधान हेतु अपेक्षित गंभीरता, दूरदर्शिता और प्रभावी प्रबंधन दिखाई नहीं देता। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जगमोहन मेंदीरत्ता के मुताबिक, किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था में अधिकारों के साथ जवाबदेही भी आवश्यक होती है। यदि लगातार बिगड़ती स्थिति के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी प्रभावी समाधान प्रस्तुत करने में असफल रहे हैं, तो उनकी जिम्मेदारी तय होना स्वाभाविक है। इसलिए मेरा विनम्र किंतु दृढ़ आग्रह है कि इस गंभीर प्रशासनिक विफलता की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए। जिन अधिकारियों की लापरवाही, अकर्मण्यता अथवा योजनाहीनता इसके लिए जिम्मेदार पाई जाए, उनसे तत्काल इस्तीफा लिया जाए। अथवा उनके विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि देहरादून की यातायात समस्या के स्थायी समाधान के लिए विशेषज्ञों, जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक संगठनों को शामिल करते हुए एक समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की जाए। ताकि भविष्य में जनता को इस प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


