Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 29, 2026

एसआईआर को लेकर देहरादून में कांग्रेस ने शुरू की तैयारी, बीएलए 2 की बैठक में दी गई कई महत्वपूर्ण जानकारी

एसआईआर और मतदाता सूची को लेकर उत्तराखंड के देहरादून जिले में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बीएलए 2 की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, मतदाता सूची के पुनरीक्षण तथा बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। गौरतलब है कि अगले वर्ष 2027 में उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले निर्वाचन आयोग राज्य में एसआईआर करवा रहा है।  (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बैठक में कार्यक्रम की संयोजिक गोदावरी थापली ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता सूची का विशेष महत्व है। प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में जुड़वाने एवं किसी भी प्रकार की त्रुटि को सुधारने में सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन ही पार्टी की सफलता का आधार है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में आम जनता विभिन्न समस्याओं से जूझ रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर उनकी आवाज उठाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्टिंग एवं SIR की प्रक्रिया को गंभीरता से लेते हुए सभी BLA-2 पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। ताकि कोई भी पात्र मतदाता अपने अधिकार से वंचित न रहे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

बैठक में बूथ प्रबंधन, मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने एवं जनता के बीच सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण एवं संवाद कार्यक्रम में SIR के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर एवं मसूरी विधानसभा प्रभारी आमेंद्र बिस्ट ने विशेष गहन पुनरीक्षण के उद्देश्य के विषय में विस्तार से जानकारी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, उपेन्द्र थापली, राजेन्द्र शाह, अनुज गुप्ता, सुरेंद्र रावत, सोनिया आनंद, ब्लॉक अध्यक्ष अनूप सक्सेना, रितेश जोशी, अमित गुप्ता, महादेव भट्ट, पार्षद सागर लामा, सुशांत बोहरा, प्रधान तनुजा राकेश शर्मा, अखिल, हुकुम चौहान, रवि शर्मा, गोविंद पुंडीर आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत खंडूरी ने किया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *