ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर, 300 यूनिट रक्तदान
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में वर्ल्ड हेल्थ डे पर स्वच्छ रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जरूरतमंदों की मदद के लिए छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने 300 यूनिट रक्तदान किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शिविर में बीटेक, बीबीए, बीसीए और बायोटेक्नोलॉजी सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। देर शाम तक चले इस शिविर में 300 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने किया। शिविर में ग्राफिक एरा के एनएसएस कोऑर्डिनेटर डा. ए.एस. शुक्ला के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


