Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 29, 2026

उत्तराखंड श्रम विभाग की डिजिटल पहल को राष्ट्रीय स्तर पर मिला स्वर्ण सम्मान

उत्तराखंड के श्रम विभाग ने डिजिटल गवर्नेंस के क्षेत्र में एक नई मिसाल कायम करते हुए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। SKOCH Group की ओर से आयोजित समारोह में Uttarakhand Building and Other Construction Workers Welfare Board (UKBOCW) को उसके नवोन्मेषी Labour Cess Collection Management System (LCCMS) के लिए गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उत्तराखंड के श्रम आयुक्त, UKBOCW, पी सी दुम्का ने प्राप्त किया। ये सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में दिया गया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड सरकार की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि LCCMS पोर्टल, जिसे UKBOCW द्वारा विकसित किया गया है, श्रम कल्याण योजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और दक्षता सुनिश्चित करने की दिशा में एक अभिनव कदम है। इस डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पारंपरिक मैनुअल प्रणाली को पीछे छोड़ते हुए एक आधुनिक, पारदर्शी और ऑनलाइन कार्यप्रणाली को स्थापित किया है। इस परियोजना की विशेष सफलता को देखते हुए Ministry of Labour and Employment ने इसे अन्य राज्यों में भी लागू करने योग्य मॉडल के रूप में अपने के निर्देश दिए हैं, जो उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशों के क्रम में प्रारंभ की गई थी पहल
प्रेस नोट में यह भी कहा गया कि यह उल्लेखनीय पहल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन एवं निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है। मुख्यमंत्री ने गुड गवर्नेंस, अकाउंटेबिलिटी और डिजिटल इंडिया के उद्देश्यों को साकार करने हेतु श्रम विभाग को एक प्रभावी डिजिटल प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए थे। उन्हीं निर्देशों के क्रम में श्रम आयुक्त पी.सी. दुम्का के नेतृत्व में यह पोर्टल विकसित किया गया, जो आज सुशासन का एक सफल उदाहरण बन चुका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

श्रम आयुक्त पी सी दुम्का ने इस उपलब्धि पर कहा कि यह सम्मान माननीय मुख्यमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व, स्पष्ट दिशा-निर्देशों और विभागीय टीम के समर्पित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि LCCMS अब पूरी तरह से ऑनलाइन, पारदर्शी और जवाबदेह प्रणाली के तहत कार्य कर रहा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *