Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

March 2, 2026

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग को लेकर महिला कांग्रेस ने निकाला जुलूस, टी शर्ट में लिखी थी पीएम पर टिप्पणी

एपस्टीन फाईल में पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का नाम उजागर होने के बाद से ही इस मामले को कांग्रेस ने सियासी मुद्दा बनाया हुआ है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में इस मामले में महिला कांग्रेस की कार्यकत्रियों ने जुलूस निकालकर जोरदार प्रदर्शन किया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में राजपुर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन से ये जुलूस निकाला गया। गांधीपार्क, घंटाघर, पल्टन बाजार होते हुए जुलूस तहसील चौक पहुंचा। यहां से वापस प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर जुलूस का समापन किया गया। इस दौरान तक प्रदर्शनकारी महिलाओं के हाथ में नारे लिखे पोस्टर थे। साथ ही सबने- THE PM IS Compromised लिखी विशेष पोषाक (टी शर्ट) पहनी हुई थी। विरोध प्रदर्शन के दौरान केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी के इस्तीफे की मांग की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस अवसर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि एपस्टिन फाइल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम सामने आने की खबरें अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं। यदि इन फाइलों में किसी भी प्रकार से उनका उल्लेख हुआ है, तो देश की जनता के सामने पूरी सच्चाई आना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल व्यक्तियों का नहीं, बल्कि देश की गरिमा और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की साख से जुड़ा हुआ है। ऐसे संवेदनशील विषय पर चुप्पी साध लेना या तथ्यों को छिपाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

ज्योति रौतेला ने यह भी कहा कि देश की राजनीति में पारदर्शिता और जवाबदेही सर्वोपरि होनी चाहिए। यदि किसी भी सार्वजनिक पद पर बैठे व्यक्ति का नाम ऐसे विवादों में आता है, तो नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पद छोड़ना ही लोकतांत्रिक परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि जनता जानना चाहती है कि सच्चाई क्या है, और उसे यह अधिकार है कि उसके प्रतिनिधि हर प्रकार के संदेह से परे हों। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

महिला कांग्रेस की मांग
1. इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कराई जाए।
2. जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती, नैतिक आधार पर केन्द्रीय मंत्री हरदीप पुरी को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।
3. केंद्र सरकार इस विषय पर संसद और देश की जनता के सामने स्पष्ट वक्तव्य दे।
प्रदर्शन में ये रहे शामिल
प्रदर्शन मार्च में महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष उर्मिला ढौंडियाल थापा, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष आशा मनोरमा शर्मा, महासचिव निधि नेगी, सुशीला शर्मा, अनुराधा तिवारी, प्रतिमा सिंह देवेन्द्र कौर, रेखा ढींगरा, भावना, टिहरी जिलाध्यक्ष आशा रावत, शिवानी थपलियाल, उमा पंवार, अनीता सकलानी आदि शामिल रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *