Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 28, 2026

ऑल न्यू जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च, अब AI बताएगा कहां लगाएं पैसा

वित्तीय ऐप्स की लंबी लिस्ट, जटिल विकल्प और अंतहीन स्क्रॉलिंग से जूझ रहे ग्राहकों के लिए जियो फाइनेंस प्लेटफॉर्म एंड सर्विस लिमिटेड ने एक ऑल न्यू जियोफाइनेंस ऐप लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि ऐप पारंपरिक तरीके से सिर्फ प्रोडक्ट लिस्टिंग करने के बजाय एक इंटेलिजेंट डिजिटल मार्केटप्लेस की तरह काम करेगा। यह Agentic AI और न्यूरल नेटवर्क्स की मदद से यूज़र्स को पर्सनलाइज्ड सुझाव देगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

वन-साइज़-फिट्स-ऑल के विपरीत यह ऐप 15 AI एजेंट्स और 70 के करीब डिसीजन-मेकिंग-इंजिन्स के दम पर यूज़र की जरूरत, पात्रता और वित्तीय स्थिति का विश्लेषण कर पर्सनलाइज्ड सुझाव देगा। मतलब अगर आप होम लोन ढूंढ रहे हैं, निवेश शुरू करना चाहते हैं या बीमा कवर बढ़ाना चाहते हैं, तो ऐप आपको सीधे वही विकल्प दिखाएगा जो आपके प्रोफाइल से मेल खाते हों। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

होम लोन, पर्सनल लोन, लोन अगेंस्ट सिक्योरिटीज, क्रेडिट कार्ड, बीमा, UPI, फिक्स्ड डिपॉजिट, डिजिटल गोल्ड और जियोब्लैकरॉक के म्यूचुअल फंड जैसे विकल्प एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होंगे। यूज़र को अलग-अलग स्क्रीन पर जाने की जरूरत नहीं होगी। चैट-बार में अपनी जरूरत टाइप करने पर, संबंधित विकल्प आपके सामने होंगे। इसके अलावा, हर ट्रांजैक्शन पर जियोपॉइंट्स मिलेंगे, जिन्हें विभिन्न रिवॉर्ड्स के लिए रिडीम किया जा सकेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आने वाले समय में ऐप ‘फाइनेंशियल फिटनेस स्कोर’ और ‘पर्सनल CFO फॉर भारत’ जैसे फीचर भी जोड़ेगा, जो आपकी खर्च, बचत, निवेश और बीमा स्थिति का विश्लेषण कर सुधार के सुझाव देंगे। लॉन्च के मौके पर जियो फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ हितेश सेठिया ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य वित्तीय सेवाओं को अधिक पारदर्शी, सरल और भरोसेमंद बनाना है, ताकि हर भारतीय आत्मविश्वास के साथ अपने वित्तीय भविष्य पर नियंत्रण पा सके। Finsider प्रोग्राम के जरिये कंपनी यूज़र्स को ऐप के विकास में भागीदार बनाना चाहती है, ताकि फीडबैक के आधार पर इसे और बेहतर बनाया जा सके।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *