Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

February 26, 2026

बढ़ रहा देहरादून का तापमान, होली के दिन होगी जोरदार गर्मी, जानिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक अब गर्मी से तपने लगे हैं। हालांकि, कभी कभार बीच बीच में सर्दी भी हल्के झटके दे रही है। बात राजधानी देहरादून की करें तो धीरे धीरे गर्मी बढ़ती जा रही है। अनुमान है कि होली के दिन देहरादून सहित राज्य के मैदानी क्षेत्रों में जोरदार गर्मी पड़ सकती है। फिलहाल आज गुरुवार 26 फरवरी की सुबह से ही देहरादून में तेज धूप खिल गई थी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज राज्यभर के जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 27 और 28 फरवरी को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश की संभावना के साथ ही तीन हजार मीटर या उससे अधिक की ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है। शेष जिले शुष्क रह सकते हैं। एक मार्च से चार मार्च तक राज्यभर में मौसम शुष्क रह सकता है। आने वाले एक दो दिन के बाद न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोत्तरी हो सकती है। चार से पांच दिन के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी संभव है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
गुरुवार 26 फरवरी की सुबह करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 22 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। 27 फरवरी से लेकर पांच मार्च तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 23, 24, 24, 25, 27, 28 और 29 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11, 11, 11, 12, 13, 14, 15 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ऐसे में चार मार्च रंगों की होली के दिन देहरादून का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। साफ है कि देहरादून में होली खेलने के दौरान कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। फिलहाल पांच मार्च तक देहरादून में आसमान साफ रहने की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *