निंबस और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी की शानदार जीत
हर्षवर्धन सिंह के नाबाद शतक (112 रन) की बदौलत निंबस क्रिकेट एकेडमी ने देहरादून अंडर-19 लीग में गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी को 198 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने हिमालयन क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से शिकस्त दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
जीडी गोयंका क्रिकेट ग्राउंड में निंबस क्रिकेट एकेडमी और गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी निंबस क्रिकेट एकेडमी ने 40 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 304 रन बनाए। इसमें हर्षवर्धन सिंह ने नाबाद 112, अमन प्रताप सिंह ने 75, मयंक चौहान ने 37, विशाल पांडे ने नाबाद 42 रनों की पारी खेली। गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी की ओर से प्रवेश कुमार व अनुराग ने एक-एक विकेट लिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुरुकुल क्रिकेट एकेडमी की टीम 27.5 ओवर में 106 रन पर ढेर हो गई। प्रवेश कुमार ने 42, रिषभ ने 18, अयान अली ने 29 रन बनाए। निंबस क्रिकेट एकेडमी के लिए अंकित कुमार और प्रियांशु सिंह ने तीन-तीन, हिमांशु व अमन प्रताप ने 2-2 विकेट चटकाए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
डीआईएमएस यूनिवर्सिटी ग्राउंड में हिमालय क्रिकेट एकेडमी और अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के बीच खेले गए मुकाबले में अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने 8 विकेट से जीत हासिल की। पहले बल्लेबाजी कर हिमालयन क्रिकेट एकेडमी ने 39.2 ओवर में सभी विकेट खोकर कर 200 रन बनाए। अभिनव रावत ने 54, अविरल मिश्रा ने 26, प्रिंस के यादव ने 25 और शुभ ने 23 रनों का सर्वाधिक योगदान दिया। अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के लिए आदित्य राजभर ने तीन, अक्षत त्यागी ने दो विकेट लिए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी ने 27.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर जीत हासिल कर ली। आरव सिंह ने नाबाद 110 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा मनन बत्रा ने 35, अक्षत त्यागी ने 27 रन बनाए। हिमालय क्रिकेट एकेडमी के लिए शुभ और दीपज्योति ने एक-एक विकेट लिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


