एसआरएचयू और बीएसटीआईयू आंध्र प्रदेश के बीच शैक्षणिक सहयोग के लिए एमओयू
देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में स्थित स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय (एसआरएचयू) जौलीग्रांट ने शैक्षणिक सहयोग और ज्ञान-विनिमय को सशक्त बनाने की दिशा में भारतीय इंजीनियरिंग साइंस एंड टेक्नोलॉजी यूनिवर्सिटी आंध्र प्रदेश के साथ एक महत्वपूर्ण एमओयू पर हस्ताक्षर किए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना के दिशा-निर्देशन में विश्वविद्यालय की ओर से रजिस्ट्रार कमांडर चल्ला वेंकटेश्वर (सेनि.) तथा बीईएसटीआईयू की ओर से कुलाधिपति डॉ. रूपा वासूदेवन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किये। एसआरएचयू के अध्यक्ष डॉ. विजय धस्माना ने कहा कि इस एमओयू के तहत दोनों विश्वविद्यालय मिलकर संयुक्त शोध (रिसर्च) करेंगे, छात्र और शिक्षक विनिमय कार्यक्रम चलाएंगे तथा विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सहयोग करेंगे। इससे विद्यार्थियों को नई तकनीकों और शोध के अवसर मिलेंगे, वहीं शिक्षकों को भी ज्ञान और अनुभव साझा करने का मंच मिलेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से दोनों संस्थान 21वीं सदी की आवश्यकताओं के अनुरूप शिक्षा, शोध और नवाचार के नए अवसर तैयार करेंगे, जिससे विद्यार्थियों का भविष्य और अधिक मजबूत बनेगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
एसआरएचयू के कुलपति डॉ. राजेन्द्र डोभाल ने कहा कि इस साझेदारी से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और विद्यार्थियों को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त होगा। यह पहल एसआरएचयू की उस सोच को दर्शाती है, जिसमें अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ उद्योग से जुड़ा अनुभव और वैश्विक दृष्टिकोण भी शामिल है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



