राज्य में भाजपा धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए करवाना चाहती है हिंसा: सूर्यकांत धस्माना
एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने आरोप लगाया कि राज्य में धार्मिक ध्रुवीकरण के लिए बीजेपी हिंसा करना चाहती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के कोटद्वार महानगर में गणतंत्र दिवस के दिन अराजक तत्वों के की ओर से एक मुस्लिम व्यक्ति की कपड़े की दुकान का का नाम बाबा ड्रेस बदलने के लिए दुकानदार को धमकाया। इस दौरान दुकानदार की मदद के लिए डट कर खड़े हुए दीपक कुमार व विजय रावत पर उल्टा मुकदमा दर्ज कर दिया गया। अराजक तत्वों के खिलाफ अज्ञात के नाम मुकद्दमा कायम करना यह साफ दर्शाता है कि राज्य की भाजपा सरकार व भाजपा पार्टी के संरक्षण में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए इस तरह की घटनाएं घटित हो रही है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के ताजा बयान को लेकर आपत्ती दर्ज की। इस बयान में महेंद्र भट्ट कोटद्वार बाबा नाम प्रकरण पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी पर उत्तराखंड का माहौल बिगाड़ने का आरोप लगा रहे हैं। धस्माना ने कहा कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का ऐसा बयान हास्यास्पद है। साथ ही उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली कहावत को चित्रार्थ करता है।
पढ़ेंः कोटद्वार के दीपक के समर्थन में आगे आया इंसानियत मंच, मुकदमा वापस लेने की मांग (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कांग्रेस नेता धस्माना ने कहा कि उक्त प्रकरण में दीपक कुमार ने जो भूमिका निभाई, उसके राज्य ही नहीं देश और दुनिया में प्रशंसा हो रही है। इस मुद्दे पर राहुल गांधी ने जो एक्स पर पोस्ट किया, वो निश्चित तौर पर दीपक की इस बात के लिए प्रशंसा के लिए किया गया। दीपक ने इस देश के संविधान व देश की सबसे बड़ी ताकत अनेकता में एकता के लिए बहादुरी का काम करते हुए अराजक तत्वों को हिंसा करने से रोका। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि भाजपा सरकार व भाजपा पार्टी के कारण इस प्रकार के अराजक तत्वों ने बीते दिनों त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की नस्लीय टिप्पणी करते हुए हत्या कर दी। पिछले सप्ताह विकासनगर में कश्मीरी मुस्लिम युवाओं के ऊपर जान लेवा हमला पहलगाम की आतंकवादी घटना का जिक्र करते हुए किया गया। अब ताजा प्रकरण कोटद्वार की बाबा नाम पर विवाद यह बात साबित कर रहा है कि प्रदेश में सत्ताधारी दल और सरकार कुर्सी के लिए धार्मिक ध्रुवीकरण की राजनीति बेशर्मी से कर रही है। उसके लिए उसने अराजक तत्वों को खुली छूट दे रखी है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


