Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 10, 2026

आम बजट से राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद नाराज, नेता बोले- कर्मचारी हित में कुछ भी नहीं

केंद्र सरकार के बजट को लेकर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तराखंड ने भी नाराजगी जताई है। परिषद के नेताओं ने कहा कि इस बजट में कर्मचारियों के हित में कुछ भी नहीं है। कर्मचारियों को बजट से साकारात्मक उम्मीद थी, लेकिन केंद्रीय बजट में ऐसा कोई उल्लेखनीय कार्य की योजना शामिल नहीं है, जिससे कर्मचारी खुश हों। ऐसे में ये बजट कर्मचारियों की दृष्टि से नाराशाजनक है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे एवं प्रदेश महामंत्री शक्ति प्रसाद भट्ट ने बयान में कहा कि वित्त मंत्री की ओर से संसद में प्रस्तुत बजट में कौन से कर्मचारियों से संबंधित प्रकरणों में कुछ नहीं है। आठवां वेतन आयोग, आयकर में छूट, पुरानी पेंशन पॉलिसी इत्यादि पर कोई चर्चा न होने के कारण कार्मिकों में निराशा व्याप्त है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

दोनों नेताओं ने बताया कि कर्मचारियों को पूरी उम्मीद थी कि इस बार के बजट में भी आयकर की कटौती की सीमा को बढ़ाया जाएगा। साथ ही आठवें वेतन आयोग को लागू करने के संबंध में कुछ प्रकाश डाला जाएगा। इसी प्रकार पुरानी पेंशन पॉलिसी को लागू करने के संबंध में भी कुछ सकारात्मक कार्रवाई की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट में इन समस्त प्रकरणों पर कोई भी प्रकाश नहीं डाला गया है। इन मुद्दों की उपेक्षा की गई है। इससे कार्मिक संगठनों एवं कार्मिकों में अत्यंत निराशा है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।