हिम्स जौलीग्रांट के निशुल्क मल्टीस्पेश्यिलिटी स्वास्थ्य शिविर में 137 हुए लाभान्वित
देहरादून में डोईवाला क्षेत्र स्थित हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (हिम्स) जौलीग्रांट ने रूरल हेल्थ ट्रेनिंग सेंटर (आरएचटीसी) गढ़ी श्यामपुर में मल्टीस्पेश्यिलिटी निशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इसमें 137 लोगों ने अपनी स्वस्थ्य जांच करायी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
शिविर में जनरल मेडिसिन विभाग से डॉ. शिवम सेठी, बाल रोग विभाग से डॉ. मंदीप सिंह गिल, नाक, कान, गला (ईएनटी) से डॉ. अपूर्वा भंडारी, नेत्र रोग विभाग से डॉ. रोहन मेहंदीरत्ता, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. अंजलि बेंजवाल, डेंटल सर्जरी से डॉ. निधि कुंद्रा, हड्डी रोग विभाग से डॉ. अभिषेक मशकारा ने स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे करीब 137 रोगियों की स्वास्थ्य जांच कर उचित परामर्श दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. जयंती सेमवाल ने बताया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में आए रोगियों का पंजीकरण, परामर्श सहित शुगर, बीपी, हिमाग्लोबिन की जांच निशुल्क की गयी। डॉ. अभय श्रीवास्तव के देखरेख में चले निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में डॉ. निहारिका वर्मा व डॉ. इस्पिता वर्मा ने शिविर में पहुंचे लोगों को बदलते मौसम में स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाने के विषय में जानकारी दी।नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



