मकर संक्रांति पर ग्राफिक एरा में काइट फेस्ट, साथ में संगीत और नृत्य का संगम
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा में मकर संक्रांति पर काइट फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान संगीत और नृत्य का भी तड़का लगा। छात्र छात्राओं ने फेस्ट का भरपूर मजा लिया। साथ ही एक दूसरे को मकर संक्रांति की बधाई भी दी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आज बुधवार 14 जनवरी को ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मेन ग्राउंड में काइट फेस्ट का आयोजन किया गया। काइट फेस्ट में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और पतंगबाजी का भरपूर आनंद लेते दिखे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
हरी, नीली, लाल, पीली, तिरंगे और विभिन्न डिजाइनों की पतंगों से पूरा आसमान सजा नजर आया। कोई पूरे जोश और ध्यान के साथ चरखी संभालता दिखाई दिया तो कोई आसमान में उड़ती पतंगों पर नजरें टिकाए उन्हें काटने की कोशिश करता दिखा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पतंगबाजी के साथ साथ संगीत और नृत्य ने आयोजन को और भी जीवंत बना दिया। छात्र-छात्राओं ने संगीत की धुनों पर खूब झूमा गाया और दोस्तों के साथ काइट फेस्ट का भरपूर आनंद लिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।



