नए साल में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को लगेगा झटका, सात साल बाद मिलेगा सबसे कम डीए
केंद्र सरकार नए साल वर्ष 2026 में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ा झटका दे सकती है। यहां ये भी बताना जरूरी है कि केंद्र सरकार के 50 लाख कर्मचारी हैं और 69 लाख लाख पेंशनर्स हैं। इनके महंगाई भत्ते (DA) पर बड़ा अपडेट सामने आया है। जनवरी 2026 में महंगाई भत्ते में केवल दो प्रतिशत बढ़ोतरी के संकेत हैं। इससे डीए 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगा। यह बढ़ोतरी भी इसलिए खास है, क्योंकि सातवें तन आयोग की समयसीमा 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रही है। ऐसे में जनवरी 2025 में लगने वाला डीए 8th Pay Commission के तहत पहला रिवीजन हो सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
सात साल बाद हो सकता है ऐसा
यदि डीए दो फीसद ही बढ़ता है तो सात साल बाद ऐसा हो रहा है, जब सबसे कम डीए दिया जाएगा। महंगाई का सामना करने के मकसद से कर्मचारियों के वेतन में डीए बढ़ाया जाता है। ये औद्योगिक श्रमिक उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के 12 महीनों के औसत पर निर्धारित होता है। सातवें वेतन आयोग के तहत इसी औसत सूचकांक से DA निकालने का गणित तय होता है। जुलाई से अक्टूबर 2025 में लगातार वृद्धि होने के बाद सूचकांक 146.5 से 147.7 तक हुआ, जोकि अपेक्षाकृत कम बढ़ोतरी है। सूचकांक में इसी कम बढ़ोतरी के मद्देनजर इस बार डीए केवल दो फीसदी लगने का अनुमान है। 2019 के बाद जितनी बार भी डीए बढ़ा, हर बार दर तीन फीसदी रही, लेकिन इस बार दर कम रह सकती है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
आठवें वेतन आयोग के लागू होने की तारीख पर भी सवाल
केंद्रीय कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है कि 8वें वेतन आयोग के लागू होने तक डीए में बढ़ोतरी जारी रहेगी। हालांकि, आयोग के लागू होने की ठीक तारीख अभी सरकार ने तय नहीं की है। अक्टूबर 2025 में सरकार ने महंगाई भत्ते की आखिरी वृद्धि को मंजूरी दी गई थी। सातवें वेतन आयोग के तहत अक्टूबर में डीए में अंतिम संशोधन हुआ था। तब तीन प्रतिशत लगने के बाद डीए 55 से 58 प्रतिशत हो गया था। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
अब सभी की निगाह आठवें वेतन आयोग पर है। इसे लेकर वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बड़ा अपडेट दिया है। मंत्री पंकज चौधरी ने संसद में बताया कि आठवें वेतन आयोग का गठन पहले ही किया जा चुका है। हालांकि, आयोग के लागू होने की ठीक तारीख अभी सरकार ने तय नहीं की है। आयोग के पास रिपोर्ट जमा करने के लिए 18 महीने का समय है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कर्मचारियों का सवाल, मिला ये जवाब
कर्मचारियों में यह सवाल उठ रहा है कि क्या डीए में होने वाली बढ़ोतरी नए वेतन आयोग के आने तक जारी रहेगी या फिर इसे रोक दिया जाएगा। इस पर सरकार ने स्पष्ट किया है कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने तक डीए मौजूदा स्वरूप में जारी रहेगा। इसका मतलब है कि डीए की गणना कर्मचारियों के मौजूदा मूल वेतन के आधार पर ही होगी। इसमें संशोधन भी पहले की तरह जनवरी और जुलाई में किया जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
कई मीडिया रिपोर्ट यह भी संकेत दे रही हैं कि आठवें वेतन आयोग के लागू होने के बाद मौजूदा डीए को नए मूल वेतन में मिला दिया जाएगा। पहले 50 फीसद डीए होने पर ऐसा किया जाता रहा है। इससे वेतन संरचना, भत्तों और सेवानिवृत्ति लाभों में बड़े बदलाव होते हैं। सरकार की आगामी घोषणा का इंतजार अब पूरे देश के करोड़ों केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।

Bhanu Bangwal
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।



