Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

जानिए उत्तराखंड में मौसम का पूर्वानुमान, देहरादून में किस दिन होगी ज्यादा सर्दी

इन दिनों उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 17 नवंबर से लेकर 23 नवंबर तक राज्य के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। आज पर्वतीय क्षेत्र में कहीं कहीं पाला भी गिर सकता है। वहीं, दो से तीन दिन तक अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री बढ़ने की संभावना है। देहरादून में 21 नवंबर से 24 नवंबर तक ज्यादा सर्दी की संभावना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
आज सोमवार 17 नवंबर की पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे तक देहरादून का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 21 डिग्री और न्यूनतम 11 डिग्री रहने की संभावना है। 18 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक देहरादून में अधिकतम तापमान क्रमशः 22, 22, 21, 21, 21, 20, 19 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 11, 11, 11, 10, नौ, नौ, आठ डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। ऐसे में साफ है कि 21 और 22 नवंबर को न्यूनतम तापमान गिरेगा। वहीं, 23 और 24 नवंबर को अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों गिरेंगे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।