Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 17, 2026

ग्राफिक एरा में स्टार्टअप का कृषि को एआई से जोड़ने का प्रयास

देहरादून स्थित ग्राफिक एरा टीबीआई के स्टार्टअप हाइड्रोएग्रिक्स एआई और भारतीय कृषि अनुसंधान के बीच भारत में तकनीकी नवाचार और स्मार्ट कृषि को बढ़ावा देने के लिए एमओए किया गया है। इस एमओए के तहत कृषि को नई दिशा देने के लिए इस सहयोग से विकसित होने वाला एआई आधारित स्वचालित न्यूट्रिएंट डोजिंग सिस्टम खेती को अधिक सटीक, कुशल और टिकाऊ बनाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

यह तकनीक पीएच, ईसी, तापमान और जल गुणवत्ता का रियल टाइम विश्लेषण कर पौधों की वृद्धि और आवश्यकता अनुसार पोषक तत्वों की स्वचालित आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। इसके साथ ही आईओटी और मोबाइल कंट्रोल सिस्टम के माध्यम से खेती का कहीं दूर से भी संचालन संभव हो पाएगा। यह पहल न केवल हाइड्रोपोनिक्स और शहरी खेती को बढ़ावा देगी बल्कि किसानों और आधुनिक कृषि उद्यमियों को भविष्य की स्मार्ट और जलवायु रेजिलिएंट कृषि की ओर अग्रसर भी करेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस एमओए पर हस्ताक्षर भारतीय कृषि अनुसंधान के संयुक्त निदेशक डा. सी. विश्वनाथन, हाइड्रोएग्रिक्स के संस्थापक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी डा. अभिषेक शर्मा और सह संस्थापक भानु शर्मा की उपस्थिति में संपन्न हुए।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो। यदि आप अपनी पसंद की खबर शेयर करोगे तो ज्यादा लोगों तक पहुंचेगी। बस इतना ख्याल रखिए।