Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 10, 2026

सुभाष जयंती पर 23 जनवरी को उत्तराखंड में राजभवन कूच करेंगे किसान

कृषि कानूनों के विरोध में आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उत्तराखंड के किसान देहरादून में राजभवन कूच करेंगे। इस दौरान तीनों किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग की जाएगी।

कृषि कानूनों के विरोध में आगामी 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर उत्तराखंड के किसान देहरादून में राजभवन कूच करेंगे। इस दौरान तीनों किसान विरोधी कानून वापस लेने की मांग की जाएगी।
यह निर्णय आज किसान सभा की बैठक में लिया गया। देहरादून में राजपुर रोड स्थित गांधी पार्क में किसान सभा के जिलाध्यक्ष दलजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई पदाधिकारियों की बैठक में 23 जनवरी को किसान दिवस के रूप में मनाने का निर्णय किया गया। इस दौरान किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी किसान संगठनों से बातचीत की जा रही है। कार्यक्रम संयुक्त रूप से आयोजित किया जाऐगा।
उन्होंने बताया कि राजभवन कूच के दौरान ट्रैक्टरों की रैली भी निकाली जाएगी। किसान सभा के महामंत्री गंगाधर नौटियाल ने कहा रैली के लिए गांव गांव बैठकें आयोजित की जाएंगी। साथ ही अन्य जिलों से भी किसान कूच में हिस्सेदारी करेंगे। इस अवसर पर किसान सभा के प्रान्तीय कोषाध्यक्ष शिवपप्रसाद देवली, जिला महामन्त्री कमरूद्दीन, माला गुरुंग, सुधा देवली, सुन्दर थापा, याकूब अली, अमर बहादुर शाही, गयूर अहमद, राजेन्द्र पुरोहित आदि ने विचार व्यक्त किए।