Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 31, 2026

ग्राफिक एरा में एसपीएसएस साफ्टवेयर पर राष्ट्रीय कार्यशाला शुरू

ग्राफिक एरा में शोधार्थियों को डेटा विश्लेषण करने वाले एसपीएसएस साफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में दिया आयोजित किया जा रहा है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पहले दिन कुलपति डॉ नरपिंदर सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि डेटा विश्लेषण अनुसंधान की बैकबोन है। शोध में बेहतर परिणामों के लिए डेटा की गुणवत्ता के साथ ही उसका सटीक मूल्यांकन भी महत्वपूर्ण होता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रो- वाइस चांसलर प्रो. संतोष एस. सर्राफ ने कहा कि डेटा विश्लेषण में लंबे समय से उपयोग हो रहा एसपीएसएस साफ्टवेयर चैट जीपीटी जैसी नई तकनीकों से भी ज्यादा प्रभावशाली है। लेडी श्री राम कॉलेज, नई दिल्ली के प्रोफेसर डॉ. कैलाश कुमार ने शोधार्थियों को स्टेटिस्टिकल पैकेज फॉर सोशल साइंसेज (एसपीएसएस) का प्रशिक्षण दिया। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

कार्यशाला का आयोजन गणित विभाग ने किया। कार्यशाला में एचओडी डॉ. सत्य जीत सिंह, संयोजक प्रो. मांगे राम के साथ डॉ. नुपुर गोयल, डॉ. सृष्टि खरोला और शोधार्थी मौजूद रहे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।