कृषि उत्पादों पर अमेरिका की ओर से टैरिफ बढ़ाने और मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ किसान सभा का 21 अप्रैल को प्रदर्शन
अमेरिका की ओर से भारतीय कृषि उत्पादों पर टैरिफ बढ़ाने और मुक्त व्यापार समझौते के खिलाफ 21 अप्रैल को अखिल भारतीय किसान सभा ने देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है। ये प्रदर्शन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी बैंस के साथ दवाब में भारत सरकार की ओर से हस्ताक्षर करने के मसोदे के विरुद्ध है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उत्तराखंड किसान सभा के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह सजवाण ने बताया कि 21 अप्रैल को देहरादून जिला मुख्यालय और डोईवाला चौक पर भारत सरकार का पुतला दहन किया जाएगा। देहरादून में पुतला दोपहर 12 बजे गांधी के पास दहन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेशभर में गांवों, तहसीलों और जिला मुख्यालयों पर किसान विरोधी फैसले के विरोध में प्रदर्शन होगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
उन्होंने बताया कि इस संबंध में उत्तराखंड किसान सभा ने अपनी समस्त इकाइयों को निर्देशित किया है कि उक्त टैरिफ समझौते के खिलाफ पुतला दहन कर अपने देश के कृषि उत्पादों, आजादी व संप्रभुता को बचाने के लिए बढ चढ़ कर भाग लें । यदि मोदी सरकार ने समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए तो किसानों के उत्पादों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। किसानों की आत्महत्याओं में भारी वृद्धि होगी और आम जनता बढ़ती महंगाई का सामना न कर भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



