Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 25, 2026

स्कूटी और बाइक की हुई टक्कर, हैलमेट न पहनने पर गई बाइक सवार युवक की जान

सहस्त्रधारा रोड पर आइटी पार्क के निकट दो बच्ची तिराहे पर एक स्कूटी और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक की जान चली गई। बताया जा रहा है कि बाइक सवार युवक ने हैलमेट नहीं पहना हुआ था। ऐसे में सड़क पर गिरने से उसके सिर पर गंभीर चोटे लग गई थी।
देहरादून जिले में राजपुर पुलिस के मुताबिक हादसा गुरुवार की देर शाम को हुआ। स्कूटी तथा बाइक की आपस में टक्कर होने से बाइक सवार युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया था। उसे पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां रात्रि मे उपचार के दौरान युवक की मृत्यु हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक युवक की पहचान नितिन तोपवाल (25 वर्ष) पुत्र शूरवीर सिंह तोपवाल निवासी पाण्डावाली, सहस्त्रधारा के रूप में हुई।
घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार युवक सहस्त्रधारा की ओर जा रहा था। तभी आईटी पार्क के अन्दर से आती एक स्कूटी से तिराहे पर उसकी भिडंत हो गई। इससे वह सड़क पर जा गिरा तथा हैलमेट न पहनने के कारण उसके सर पर गम्भीर चोटें आई। मृतक युवक पिकअप ड्राइवर था।