Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 13, 2026

उत्तराखंड में फिलहाल बारिश पर ब्रेक, इन दिन से देहरादून सहित कई जिलों में होगी बारिश

उत्तराखंड में फिलहाल पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम शुष्क है। आसमान में बादल तो हैं, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है। फिलहाल सुबह, शाम और रात को ही ज्यादा सर्दी है। दिन में तापमान में वृद्धि हो रही है। हालांकि, आज दिन में भी तापमान गिरा रह सकता है। ऐसे में कुछ ज्यादा सर्दी का अहसास हो। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड में मौसम पूर्वानुमान
फिलहाल देहरादून में आज आसमान में बादल हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज 31 दिसंबर से लेकर चार जनवरी तक राज्यभर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। पांच जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर जिले में कहीं कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। छह जनवरी को उक्त जिलों के साथ ही टिहरी और अल्मोड़ा जिले में भी बारिश संभावित है। आज के लिए हरिद्वार और उधमसिंह नगर जिले में कहीं कहीं कोहरा छाने का येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून में सर्दी
आज मंगलवार 31 दिसंबर की सुबह करीब पौने 11 बजे तक देहरादून का तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था। इसके अधिकतम 17 डिग्री और न्यूनतम सात डिग्री रहने की संभावना है। एक जनवरी से लेकर सात जनवरी तक देहरादून में अधिकतम तापमान क्रमशः 19, 21, 23, 24, 21, 21, 16 डिग्री रहने की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10, 13, 12, 15, 11, आठ और छह डिग्री रह सकता है। फिलहाल सात जनवरी तक देहरादून में बादल रहेंगे। सात जनवरी को देहरादून में ठीक ठाक बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।