Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

August 15, 2026

उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग आज से, क्रिकेट के जरिये आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का प्रयास

देहरादून में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, स्वास्थ्य विभाग उत्तराखंड की ओर से एक अनूठी पहल के तहत राज्य में पहली बार उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग (यूएचपीएल) क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आज 14 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। ये टूर्नामेंट 20 अक्टूबर तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित होगा। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य खेल के माध्यम से विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर जागरूकता फैलाना है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रदेश के 8 विभाग भाग ले रहे हैं, और प्रत्येक विभाग एक विशेष स्वास्थ्य थीम के अंतर्गत खेलेंगे। इन थीमों के जरिय स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण मुद्दों को समाज के समक्ष रखा जाएगा। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

प्रतिभागी विभाग और उनकी थीमे
1.राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) – संपूर्ण टीकाकरण
2.सिडकुल, उत्तराखंड- राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम
3.इनकम टैक्स विभाग – राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम
4.खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग- मातृत्व स्वास्थ्य
5.यूपीसीएल – गैर संचारी रोग
6.पोस्ट ऑफिस – जल जनित रोग
7.पीडब्ल्यूडी – मानसिक स्वास्थ्य
8.सीएमओ, देहरादून – शिशु स्वास्थ्य (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास
सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने टूर्नामेंट के अवसर पर कहा, “यह उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट प्रदेश में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने का एक अभिनव प्रयास है। खेल के माध्यम से हम लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं। संपूर्ण टीकाकरण से लेकर मानसिक और शिशु स्वास्थ्य तक, हर पहलू को समझाने का यह एक अनूठा तरीका है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुधार की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। हम इस अनोखी पहल के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि उत्तराखंड हैल्थ प्रीमियर लीग एक ऐतिहासिक पहल है। जहां खेल को स्वास्थ्य से जोड़कर जनसाधारण तक पहुंचाया जा रहा है। विभिन्न विभागों द्वारा उठाए गए स्वास्थ्य मुद्दों पर आधारित यह थीम न केवल मनोरंजन प्रदान करेगी, बल्कि जनता को स्वास्थ्य से जुड़ी जागरूकता का संदेश भी देगी।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।