Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 23, 2026

पेरिस ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन करने वाले बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने की सीएम धामी से मुलाकात

पेरिस ओलंपिक में भारत के शटलर, उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मूल निवासी और ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के छात्र लक्ष्य सेन ने पेरिस ओलंपिक ने इतिहास रचा और बैडमिंटन मेंस सिंगल के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले पहले भारतीय शटलर बने। इसके बावजूद वह किसी भी पदक से चूक गए। वतन वापसी के बाद लक्ष्य सेन देहरादून पहुंचे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से रविवार को मुख्यमंत्री आवास में भेंट की। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेरिस ओलंपिक में शानदार खेल के प्रदर्शन के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उत्तराखंड के बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन य़ुपेरिस ओलंपिक पुरुष सिंगल्स बैडमिंटन में कांस्य पदक मैच तक पहुंचे थे। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

 

मुख्यमंत्री ने लक्ष्य सेन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगामी खेलों में पूरे समर्पण से अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करें। राज्य सरकार और प्रदेश की जनता आपके साथ है। उन्होंने कहा कि जब किसी कार्य के लिए दृढ़ इच्छाशक्ति होती है, तो उस कार्य में सफलता अवश्य मिलती है। इस अवसर पर लक्ष्य सेन की माताजी निर्मला सेन एवं पिताजी के.डी सेन तथा उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बी.एस मनकोटी उपस्थित थे।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।