उत्तराखंड के सात जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, पांच जिलों के स्कूलों में अवकाश घोषित
उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। कहीं कहीं बहुत तेज बारिश हो रही है। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। वर्तमान में प्रदेशभर में करीब 129 सड़कें भूस्खलन के चलते बंद हैं। हालांकि, सड़कों को लगातार खोला जा रहा है, लेकिन उसके साथ ही सड़कें दूसरे स्थानों पर बंद भी हो रही हैं। मौसम विज्ञान विभाग ने आज 31 जुलाई के लिए सात जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट घोषित किया है। ऐसे में पांच जिलों के स्कूलों में स्थानीय प्रशासन की ओर से छुट्टी घोषित कर दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, आज बुधवार 31 जुलाई को सात जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के आसार हैं। इसे देखते हुए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, उधमसिंह नगर और हरिद्वार में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, अन्य जिलों में येलो अलर्ट है। कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने व वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की आशंका है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और उधमसिंह नगर जिले में स्थानीय प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया। हरिद्वार जिले में कांवड़ मेले के चलते पहले से ही स्कूलों में दो अगस्त तक अवकाश घोषित है। कल एक अगस्त को भी उक्त जिलों के साथ ही बागेश्वर जिले के लिए भी रेड अलर्ट घोषित है। इसके बाद अगले दो तीन दिन सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट है। लगातार पांच दिन तक सारे जिलों में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash
लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।


