जानिए देहरादून सहित उत्तराखंड में पांच दिनों के मौसम का पूर्वानुमान, दो दिन छह जिलों में रेड अलर्ट
अब उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बारिश का सिलसिला तेज हो चुका है। नदी नाले उफान पर हैं। मैदानी इलाकों में जलभराव की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है। वहीं, पर्वतीय इलाकों में भूस्खलन से सड़कें बार बार बंद हो रही हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, आज पांच जुलाई से लेकर नौ जुलाई तक राज्यभर के जिलों में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके अगले दो दिन भी 11 जुलाई तक इसी तरह का मौसम रहने का अनुमान है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
पांच दिन का अलर्ट
मौसम विभाग ने आज पांच जुलाई से लेकर नौ जुलाई तक के लिए उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिले के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। चमोली, पौड़ी, टिहरी, देहरादून और हरिद्वार जिले में पांच और छह जुलाई को ओरेंज, सात से नौ जुलाई तक येलो अलर्ट है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर जिले में पांच व छह जुलाई को रेड अलर्ट, सात जुलाई को ओरेंज अलर्ट, आठ और नौ जुलाई को येलो अलर्ट है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, रेड अलर्ट वाले इलाकों में बारिश के अति तीव्र से अत्यंत तीव्र दौर चलेंगे। ओरेंज अलर्ट और येलो अलर्ट वाले इलाकों में तीव्र से अति तीव्र दौर चलने की संभावना है। साथ ही सारे जिलों में पांचों दिन कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने बहुत भारी बारिश, पर्वतीय इलकों में भूस्खलन, नदी नालों में उफान आदि की चेतावनी भी दी गई है। साथ ही लोगों को सतर्क रहने और बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)
देहरादून का तापमान
शुक्रवार पांच जुलाई की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके न्यूनतम 24 डिग्री रहने की संभावना है। छह जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक देहरादून का अधिकतम तापमान क्रमशः 27, 27, 28, 31, 31, 30, 29 डिग्री रहने की संभावना है। इसी तरह न्यूनतम तापमान 24, 24, 24, 25, 26, 24, 24 डिग्री तक रह सकता है। 12 जुलाई तक हर दिन देहरादून में बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।



