Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

July 11, 2026

उत्तराखंड में मानसून की हो गई एंट्री, अब होगी जोरदार बारिश, पांच दिन का अलर्ट, गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तराखंड में मानसून की एंट्री हो चुकी है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, कल 27 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों में आगे बढ़ चुका है। ऐसे में अब जोरदार बारिश की उम्मीद है। ऐसे में पांच दिन का अलर्ट जारी किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में भूस्खलन को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी गई है। इस बार मानसून सामान्य समय से करीब एक सप्ताह विलंब से पहुंचा है। पिछले सप्ताह से प्रदेश में प्री मानसून शावर का क्रम बना हुआ था। अब उम्मीद है कि मानसून की बारिश से तापमान में भी गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

उत्तराखंड का मौसम
शुक्रवार 28 जून की सुबह से ही राजधानी देहरादून सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए हुए हैं। सुबह करीब पौने 11 बजे देहरादून में बूंदाबांदी का दौर शुरू हो चुका था। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 28 जून से लेकर दो जुलाई तक राज्य के जिलों में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इससे अगले दो दिन भी चार जुलाई तक इसी तरह का मौसम रह सकता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

पांच दिन का अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने आज के लिए पूरे राज्य में येलो अलर्ट जारी किया है। कल 29 जून को चंपावत, टिहरी, देहरादून, बागेश्वर, नैनीताल जिले के लिए ओरेंज अलर्ट और अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट है। 30 जून से लेकर दो जुलाई तक पूरे प्रदेशभर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कहीं कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, अति तीव्र बारिश के दौर की संभावना है। पर्वतीय जिलों में भूस्खलन की संभावना व्यक्त की गई है। ऐसे में लोगों से बारिश के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहने की सलाह दी गई है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

देहरादून का तापमान
शुक्रवार 28 जून की सुबह करीब 11 बजे देहरादून का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब था। इसके अधिकतम 31 और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। 29 जून को देहरादून का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है। इसके बाद 30 जून से लेकर पांच जुलाई तक अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री रहने की संभावना है। साथ ही पांच जून तक देहरादून में हर दिन बारिश की संभावना है।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।