Recent Posts

Loksaakshya Social

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

Recent Posts

Social menu is not set. You need to create menu and assign it to Social Menu on Menu Settings.

May 29, 2026

हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट ने लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 142 रोगियों ने लिया परामर्श

देहरादून में डोईवाला स्थित हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट की ओर से ऋषिकेश के श्यामपुर बारात घर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 142 रोगियों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया। रोगियों को निशुल्क दवाईयां प्रदान की गई। इसके साथ ही जरूरी स्वास्थ्य जांचें भी निशुल्क ही की गई। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

बुधवार को हिमालयन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एचआईएमएस) के सामुदायिक चिकित्सा विभाग की ओर से श्यामपुर बारात घर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य सभी का अधिकार है। रोगियों को गुणवत्तापरक स्वास्थ्य दी जा सके, इस उद्देश्य से विभाग की ओर से स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाता है। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

आरएचटीसी इंचार्ज डॉ. अभय श्रीवास्तव ने बताया कि शिविर में करीब 142 मरीजों ने मुफ्त शिविर में परामर्श को पहुंचे। इसमें करीब 80 महिलाएं व 62 पुरुष शामिल हैं। विभाग के चिकित्सकों की ओर से उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। डॉ.दीपशिखा चौधरी ने बताया कि शिविर में आए सभी रोगियों को निशुल्क दवाईंयां वितरित की गई। शुगर, हिमाग्लोबिन सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांचें भी निशुल्क किए गए। (खबर जारी, अगले पैरे में देखिए)

इस दौरान डॉ. नेहा शर्मा, डॉ. चिराग जोशी, डॉ. अर्चिता यादव, अर्पणा गुप्ता, अर्यान मिश्रा, अर्याविंद बेनीवाल, आशीष भाटी सहित एमएससी के छात्र-छात्राओं शैलेंद्र सिंह, आदर्श, लैब टेक्निशियन प्रदीप, फर्माशिस्ट हरिओम आदि ने सहयोग दिया।
नोटः सच का साथ देने में हमारा साथी बनिए। यदि आप लोकसाक्ष्य की खबरों को नियमित रूप से पढ़ना चाहते हैं तो नीचे दिए गए आप्शन से हमारे फेसबुक पेज या व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं, बस आपको एक क्लिक करना है। यदि खबर अच्छी लगे तो आप फेसबुक या व्हाट्सएप में शेयर भी कर सकते हो।

Bhanu Prakash

लोकसाक्ष्य पोर्टल पाठकों के सहयोग से चलाया जा रहा है। इसमें लेख, रचनाएं आमंत्रित हैं। शर्त है कि आपकी भेजी सामग्री पहले किसी सोशल मीडिया में न लगी हो। आप विज्ञापन व अन्य आर्थिक सहयोग भी कर सकते हैं।
भानु बंगवाल
मेल आईडी-bhanubangwal@gmail.com
भानु बंगवाल, देहरादून, उत्तराखंड।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed